Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


शेक्सपियर्स ट्रेजेडीज पर सामूहिक चर्चा   का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से  एम ए  प्रथम वर्ष अंग्रेजी के विद्यार्थियों के लिए  शेक्सपियर्स ट्रेजेडीज पर  सामूहिक चर्चा   का आयोजन किया गया। इस सामूहिक चर्चा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक. सतवीर सिंह ने   अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक चर्चा  अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।  अंग्रेजी विभागाध्यक्षा  डॉ. नीलम ने शेक्सपियर को अंग्रेजी साहित्य के महान लेखक के रूप में बताया और उनके विभिन्न नाटकों कविताओं, त्रासदियों और कहानियों के बारे में अवगत कराया और उनके लेखन की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला और अंत में सामूहिक चर्चा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों को सृजनशील और संवेदनशील बनाता है।इस प्रतियोगिता का संचालन और आयोजन   अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रो. दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments