Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल)पब्लिक  स्कूल  के प्रांगण में तीज समारोह का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 25, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल)पब्लिक  स्कूल  के प्रांगण में तीज समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों में बहुत जोश देखा गया। निर्णायक मंडल की भूमिका अध्यापिका कृति सहगल ने निभाई। कार्यक्रम की शुरूआत में पांचवीं कक्षा के चयन ने अपने भाषण द्वारा तीज के महत्व के बारे में बताया। कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया। कक्षा दूसरी के नन्‍हें-मुन्‍ने विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पांचवीं की भव्‍या ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने  मंच पर प्रस्तुति देने  वाले सभी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छुपी होती है बस उसका सही मार्गदर्शन कर बाहर निकालने की जरूरत होती है। मंच संचालन अध्यापिका सविता शर्मा व विद्यालय की छात्रा देवश्री द्वारा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।

Comments