Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 1, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक  स्कूल  के प्रांगण में भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए और आधुनिक परंपरा को निभाते हुए अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, सचिव र‍ाजेश नागपाल  , कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी , कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा  ,प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा  ,‍ सहयोगी अध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने हवन किया।  सभी ने बड़े श्रद्धा भाव से हवन में आहूति डाली। मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं व विद्यालय की तरक्की की कामना की। हवन के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने सभी को नववर्ष की बधाई दी और हवन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हवन से मन और वातावरण दोनों ही शुद्ध होते हैं। अंत में प्रसाद खिलाकर सभी का मुँह मीठा करवाया।

आचार्य राजकुमार ने सभी को यज्ञ आहुति के महत्व व इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन की तरफ से आचार्य जी को दुशाला व दक्षिणा अर्पित कर आभार व्यक्त किया गया।

Comments