Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए “टैगलाइन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से बी.कॉम द्वितीय वर्ष (ए) के विद्यार्थियों के लिए “टैगलाइन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। टैगलाइन एक छोटी और आकर्षक पंक्ति होती है जो किसी विचार, संस्था, कार्यक्रम या ब्रांड के मुख्य संदेश को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त करती है।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और दृश्य संप्रेषण को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों ने “एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन व बैंकिंग”आदि विषय पर टैगलाइन प्रस्तुत कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास की आधारशिला है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बैंकिंग की एवं प्रबंधन जैसे विषय न केवल करियर के अवसर प्रदान करते हैं बल्कि राष्ट्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों की रचनात्मकता को निखारने में मदद करती हैं और उन्हें व्यावहारिक कौशल सिखाती हैं। इस प्रतियोगिता का संचालन कक्षा की मेंटर करुणा सचदेवा के द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन, द्वितीय पुरस्कार खुशी और तृतीय पुरस्कार नैना व प्रज्ञा तथा सांत्वना पुरस्कार साक्षी व मनीषा को दिया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments


Leave a Reply