Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर चोर व चोरीशुदा ई रिक्शा की बैटरी खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर समालखा चौकी पुलिस ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2024,समालखा चौकी पुलिस की टीम पानीपत जेल में बंद ई रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कृष्ण निवासी लरहडा व संजय निवासी आर्य नगर सोनीपत व आरोपियों से चोरीशुदा ई रिक्शा की बैटरी खरीदने वाले आरोपी कबाडी नरेंद्र निवासी रामनगर सोनीपत को शनिवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
पूछताछ में आरोपी कृष्ण व आरोपी संजय ने समालखा में ऑफिसर कॉलोनी मोड़ से 5 अगस्त को एक ई रिक्शा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने ई रिक्शा चोरी कर उसकी चार बैटरी सोनीपत में कबाड़ी नरेंद्र को 10 हजार रूपए में बेचकर ई रिक्शा को लावारिस हालत में छोड़ दिया था। ई रिक्शा चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में गौरव पुत्र छात्रपाल निवासी करतौली बदायू यूपी हाल किरायेदार इंद्रा कॉलोनी तहसील कैंप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी कबाड़ी नरेंद्र के कब्जे से चोरीशुदा उक्त ई रिक्शा की 4 बैटरी पहले की बरामद की जा चुकी है।
पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी कबाड़ी नरेंद्र को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी कृष्ण व संजय के कब्जे से चोरीशुदा बैटरी बेचकर हासिल की नगदी बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया उन दोनों ने चोरीशुदा ई रिक्शा की बैटरी बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। रविवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपियों को समालखा चौकी पुलिस ने ई रिक्शा चोरी के अन्य मामले में गत अगस्त माह में गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी की एक ई रिक्शा व आरोपी कबाड़ी नरेंद्र से चोरीशुदा ई रिक्शा की 8 बैटरी बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।

-यह है मामला

समालखा चौकी मैं गौरव पुत्र छात्रपाल निवासी करतौली बदायूं यूपी हाल किरायेदार इंद्रा कॉलोनी तहसील कैंप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 5 अगस्त को पानीपत तहसील कैंप सब्जी से एक सवारी को ई रिक्शा में बैठाकर समालखा आया था। यहा ऑफिसर कॉलोनी मोड़ पर पहुचा तो ई रिक्शा में बैठे युवक ने ई रिक्शा रोकने के लिए कहा तो उसने ई रिक्शा रोक दी।
युवक कहने लगा उसको यहा किसी काम में 10 मिनट लगेगी जब तक तुम अपने व मेरे लिए चाय ले आओ। यह कहते हुए युवक ने उसको चाय के पैसे दे दिए। वह चाय लेकर वापिस आया तो उसकी ई रिक्शा नही मिली। आरोपी उसकी ई रिक्शा को चोरी कर ले गया। थाना समालखा में गौरव की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments