लखदातार सेवा समिति द्वारा 10 नवंबर 2024 को किया जायेगा बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन.
BOL PANIPAT : रविवार 10 नवंबर 2024 को श्री श्याम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्याम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में होने जा रहा है
इसी को लेकर इस कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय संस्था के कार्यालय माडल टाउन मे सम्पन्न हुआ
जानकारी देते हुए लखदातार सेवा समिति के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाली 10 नवंबर को पानीपत में श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम शाही यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है
उन्होंने बताया कि श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव पूरे भारतवर्ष में 12 नवंबर को मनाया जाएगा इसी उपलक्ष्य में 10 नवंबर को पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में श्री श्याम बाबा की भव्य शाही यात्रा का आयोजन किया जाएगा
महोत्सव पत्रिका का प्रथम निमंत्रण समिति के सदस्यों के द्वारा श्री खाटू श्याम जी सीकर में चढ़ाया गया था
उन्होंने बताया यह यात्रा पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में आर्य सेवा सदन से प्रारंभ होगी विशेष रूप से बाबा के रथ की अगवानी भारत का नंबर वन जिया बैंड के द्वारा की जाएगी साथ ही दिल्ली का मशहूर बलदेव बैंड भी बाबा की रथ यात्रा में अपनी भव्य प्रस्तुति देगा
महाराष्ट्र से विशेष रूप से नासिक ढोल टीम को आमंत्रित किया गया है 51 लोगों यह टीम रथयात्रा अपनी अनोखी प्रस्तुति देंगी और 101 निशान अपने हाथों में लेकर भक्त रथ के आगे चलेंगे
आगे जानकारी देते सुनंद शर्मा और सुरेश अहूजा संयुक्त रूप से बताया कि दक्षिण भारत की झांकियां भी इस वर्ष आकर्षण का केंद्र रहेंगी साथ ही हारे के सहारे श्री खाटूश्यामजी दिव्य रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और लोगो को आशीर्वाद देंगे
विशेष रुप से जानकारी देते हुए संस्था के मार्गदर्शक एवं युवा समाजसेवी मेहुल जैन एडवोकेट ने बताया कि माडल टाउन क्षेत्र में बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और लोगो को दर्शन देंगे
रथयात्रा का विशेष महत्व होता है कि जो लोग बाबा के धाम दर्शनों को नहीं जा पाते उन्हें उनके नगर और घर प्रतिष्ठानो के सम्मुख बाबा दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है आज पूरे विश्व में श्याम बाबा भक्त मौजूद हैं इतिहासिक पानीपत को तो यह गौरव प्राप्त है कि बाबा का शीश का दान इसी पावन धरती चुलकाना में हुआ है
इस मोके पर सभी संस्था के सभी सदस्य व सेवादार मौजूद रहे

Comments