Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


हिन्दू नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 व राम उत्सव के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद पानीपत द्वारा विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।


BOL PANIPAT : 2 अप्रैल 2022, हिन्दू नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 व राम उत्सव के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद पानीपत द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मदद से इस शोभायात्रा को चार चांद लगाए। एसडी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कई विशिष्ट लोगों ने अपना योगदान दिया जिसमें दीप प्रज्वलन वह शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय भाटिया , महंत अरुण दास महाराज, उद्योगपति विभु पालीवाल , डॉक्टर हेमा रमन, विजयलक्ष्मी पालीवाल व उद्योगपति रामनारायण रावल उपस्थित रहे। संगठन की ओर से प्रांत संगठन मंत्री माननीय प्रेम शंकर ,जिला मंत्री पुनीत बत्रा व जिला अध्यक्ष राजीव भाटिया व अन्य साथी मुख्य रूप से जयदीप अरोड़ा, हिमांशु शर्मा ,संजीव मलिक ,पवन वर्मा,शेर सिंह,यश हुरिया, जितेंद्र शर्मा व रविंदर ,अंकित चोपड़ा,महिंदर शर्मा,कमल शास्त्री जी उपस्थित रहे।

बहनों में किरण चावला ,सारिका ,दीक्षा सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने अपना योगदान दिया जिसमें मुख्य रुप से श्री कृष्णा क्लब ,स्माइल फाउंडेशन ,बत्रा परिवार फाउंडेशन ,ओम संस्कृत रक्षा दल, राधे माधव सेवा समिति, राधा कृष्ण गौशाला भैंसवाल पानीपत, बाबा गंगा बुरी मंदिर महाजन वाली गली रहे। इस कार्यक्रम में 1990 और 1992 में अयोध्या में श्री राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले कारसेवकों को भी सम्मानित किया गया ।

यह शोभायात्रा एसडी कॉलेज से होकर अमर भवन चौक ,पचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार, इंसार बाजार, लाल बत्ती चौक ,जीटी रोड से होती हुई वापस एसडी कॉलेज में समाप्त हुई ।शोभायात्रा के पश्चात लंगर का आयोजन भी किया गया जिसे सब लोगों ने खूब सराहा।

Comments