आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘करियर ग्रोथ अपॉर्चुनिटी’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर एवं प्लेसमेंट इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में करियर ग्रोथ अपॉर्चुनिटी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें कॉल्स ब्रिज प्राइवेट लिमिटेड से अभिषेक और मिस नैंसी मुख्य वक्ता रहे । इस व्याख्यान में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अच्छे करियर के लिए हर मोड़ पर सही फैसला लेना बहुत जरूरी होता है। प्लेसमेंट और गाइडेंस सेल की संयोजिका डा. अर्पणा गर्ग ने कहा कि सही प्लानिंग, पॉजिटिव ऐटिटूड के साथ अपनी मंजिल सरलता से हासिल किया जा सकता है। हम विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते है।
कम्पनी प्रतिनिधि अभिषेक ने आज के दौर में मौजूद करियर ऑप्शंस के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हर जॉब में कुछ ऐसे चैलेंजेस होते हैं, जो सभी को फेस करने पड़ते हैं और उन चैलेंज को पार करने के लिए आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है । मिस नेहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरव्यू हर जॉब का अहम हिस्सा होता है और इसमें सफल होने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि किस तरह से रिज्यूमे को प्रभावी बनाया जा सकता है।
मंच संचालन प्रो. भावना मलिक ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो पवन कुमार, प्रो माधवी और मेधा से पीयूष गुप्ता, शाहिद और विवेक ने अहम योगदान दिया ।मौके पर डा. निधान सिंह, डा.निधि मौजूद रहे ।

Comments