रोजगारन्मुखी कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करते है : एल. एन. मिगलानी
BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी.) महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा गृहविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए डॉ. सीमा के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न शिक्षण व रोजगारन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिनका मुख्य उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं को सीखने, स्वमूल्यांकन करने के साथ-साथ उनमे कौशलता की वृद्धि करने, स्वरोजगार अपनाने व प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के अनुकूल अवसर प्रदान करना है | महाविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला के दूसरे दिन पॉट पेंटिंग के अंतर्गत मिट्टी का करवा व दिए पेंटिंग सिखाए गए | सभी विद्यार्थियों ने करवा चौथ के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न तरीके से करवा अपनी माता को उपहार देने के लिए सजाए | प्रबंधन समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने कहा कि इस तरह के रोजगारन्मुखी कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित तो करते ही है साथ ही विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार भी होता है | इस प्रकार की कार्यशाला विद्यार्थियों में सामाजिक व भावनात्मक विकास के साथ-साथ कौशलता का विकास भी करती है | महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, व्यावसायिक और शैक्षिणिक विकास के लिए महाविद्यालय विभिन्न कार्यशालाओं व संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके |पीडिलाइट फेविक्रिल कंपनी की मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने विभिन्न तरीके से करवा व दीए सजाना सिखाया | कार्यक्रम में डॉ. नीलम, डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. सुनीता ढांडा व डॉ. निधि अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया |

Comments