Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत में कल लगेगा विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जाँच  शिविर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 2, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत द्वारा कल, 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कॉलेज की विभिन्न इकाइयों—एन.एस.एस. (NSS), एन.सी.सी. (NCC), यूथ रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब और शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत एवं लायंस क्लब, पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के मुख्य अतिथि वीरेंदर कुमार दहिया, IAS (जिला उपायुक्त, पानीपत) तथा विशिष्ट अतिथि भाई सतनाम सिंह जोधका, (आसन कलां वाले) रहेंगे |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने बताया कि रक्तदान एक महादान है और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शिविर के दौरान रजिस्ट्रेशन एवं जलपान के लिए विशेष टीमों की नियुक्ति की गई है ताकि रक्तदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह तथा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा। यह सर्टिफिकेट एक वर्ष के लिए मान्य होता है तथा आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंक अथवा रेड क्रॉस में इसे प्रस्तुत कर एक यूनिट रक्त प्राप्त किया जा सकता है। 

यह शिविर कल सुबह 9:30 बजे से कॉलेज परिसर में शुरू होगा। कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करने और मानवता के इस महान कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।

Comments