Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना से जरूरतमंदों की समृद्धि व खुशहाली का रास्ता बनेगा: उपायुक्त डॉ.विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2025 Tags: , , , , ,

-बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य करें उज्जवल

-किसी को ऋण पास करवाने के लिए पैसा ना दे, कोई मांग करता है तो म सूचना दे उनकी राशि को डबल करवाकर दिलवाउंगा

-धर्मगढ, मतरौली व बिहौली के 314 लाभार्थियों के कम्प्यूटर से ड्रा के माध्यम से किये प्लाट अलाट

BOL PANIPAT, 24 जनवरी। जिला सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले के तीन गांवों धर्मगढ, मतरौली व बिहौली के 314 लाभार्थियों के कम्प्यूटर से ड्रा के माध्यम से प्लाट अलाट किये गये। जरूरत मंद लाथार्थियों ने सरकार की इस योजना का सभागार में जारेदार तालियों से स्वागत किया व उपायुक्त का आभर प्रकट किया।
      उपायुक्त ने बताया कि सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों का आवास उपलब्ध कराने को लेकर कटिबद्ध है। उन्हें इन प्लाटों का जो लाभ दिया जा रहा है उससे उनकी समृद्धि व खुशहाली का रास्ता बनेगा। सरकार गरीब व जरूरतमंदों की हमेशा चिंता करती है। अनेक योजनाएं सरकार द्वारा प्रदेश भर में संचालित की जा रही है। जिनमें अनुसूचित जाति, धुमंतरू जाति, विधवाओं व अन्य कई वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत लोगों का विशेष ख्याल रखा गया है।
      उपायुक्त ने कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल करें। मकान बनवाने में सरकार ऋण उपलब्ध करवाती है। किसी को ऋण पास करवाने के लिए पैसा ना दे। अगर कोई मांग करता है तो मुझे सूचना दे। उनकी राशि को डबल करवाकर दूंगा। यह मेरा वायदा है।
   उपायुक्त ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम ड्रा में निकलते हैं उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना- ग्रामीण के मकान बनाने को लेकर 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी।
    उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना की तर्ज पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले भूमिहीन जरूरतमंद परिवारों की आवास संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 शुरू की है जिसका लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इस मौक पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक,डिप्टी सीईओ क ंचन लता, खंड विकास पंचायत अधिकारी नितिन यादव, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments