Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड के तत्वावधान में श्री हनुमान सभाओं की मीटिंग. दशहरा पर्व के बारे में किया विचार विमर्श.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड के तत्वावधान में श्री हनुमान सभाओं की एक मीटिंग  श्री रघुनाथ धाम सैक्टर 25 में हुई। जिसमें आगामी दशहरा पर्व के बारे में विचार विमर्श किया गया।
मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। तत्पश्चात परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी अरूणदास जी महाराज ने दशहरा पर्व पर शुचिता और पवित्रता पर बल देते हुए कहा कि चलईया व्रतों पर बैठे सभी व्रतधारियों के लिए आवश्यक है कि वे प्राचीन हनुमत परम्परा का पालन करते हुए इसे विधिपूर्वक निभाएं। उन्होंने कहा कि व्रतधारी के लिए आवश्यक है कि वह अपना भोजन स्वयं बनाकर खाएं ताकि व्रत की शुद्धता बनी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में कुछ दिन उपवास जरूर रखना चाहिए। उन्होंने हनुमान जी के यश और बल का वर्णन करते हुए कहा कि आराधक जब अपने आराध्य का ध्यान करता है तो निस्संदेह आराध्य के गुण भक्त में आने लगते हैं । तत्पश्चात दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने आई हुए सभी सभाओं को दशहरा पर्व के दिन शोभायात्रा का रूट बताया।  उन्होंने कहा कि शोभायात्रा भीम गोडा मन्दिर से शुरू होकर सेठी चौक, अमर भवन चौक, सनौली रोड, भीम गोडा चौक, सांइ बाबा चौक, एस.डी.वी.एम स्कूल हुडा से होते हुए मित्तल मैगा माल के सामने सर्कस ग्राउण्ड में पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा हम सबकी है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि इसे सुचारू रूप से चलाते हुए दशहरा स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 100 फुट की होगी। प्रधान रमेश माटा ने इस अवसर पर आई हुई सभी हनुमान सभाओं ने दशहरा पर्व को और अधिक अच्छे से मनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। प्रधान रमेश माटा ने आश्वासन दिया कि दिए गए सभी सुझावों को अवश्य अमल में लाया जाएगा। इस अवसर पर अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, पुरूषोत्तम शर्मा, चूनी लाल चुघ, तिलक राज छाबड़ा, वेद बांगा, चिमन सेठी, अमित तनेजा, विजय चौधरी, सूरज बरेजा, किशन शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, दीनानाथ, विक्की छाबड़ा, किशन वधवा, हिमांशु बांगा, मन्नी लखीना, जितेश बांगा, हिमांशु चुघ, स्वप्निल जुनेजा, साहिल वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Comments