Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


“रामलीला का भव्य शुभारंभ – तैयारियाँ प्रारंभ. भूमिपूजन व ध्वजारोहण 19 सितंबर को”

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी (मॉडल टाउन) द्वारा आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों को उनके-उनके पात्रों का आवंटन भी कर दिया गया।

रामलीला का विधिवत शुभारंभ 19 सितंबर को भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही मंचन की औपचारिक शुरुआत 22 सितंबर से होगी, जिसमें प्रथम नाइट के दौरान श्रवण कुमार की लीला मंचित की जाएगी।

रामलीला कमेटी के प्रधान तरुण गांधी ने जानकारी दी कि इस वर्ष 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव अत्यंत भव्य रूप में दशहरा (शिवाजी स्टेडियम) में मनाया जाएगा। इसके ठीक अगले दिन, 3 अक्टूबर को राजतिलक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जो रामलीला की अंतिम प्रस्तुति होगी।

कमेटी का उद्देश्य रामलीला की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है, साथ ही समाज में मर्यादा, धर्म और सत्य के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है।

Comments