Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


श्री हनुमान जन्मोत्सव भाव यात्रा के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : माडल टाउन के मुल्तान भवन में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव भाव यात्रा के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया
जिसमें आगामी 2 अप्रैल को मॉडल टाउन के इतिहास में पहली बार हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली श्री हनुमान जन्मोत्सव भाव यात्रा के बारे में आयोजित समिति के द्वारा बताया गया

सर्वप्रथम जानकारी देते हुए लखदातार सेवा समिति के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि यह भाव यात्रा मॉडल टाउन के इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही है उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को यात्रा सांय 4:00 बजे से मॉडल टाउन के मुल्तान भवन से प्रारंभ होगी तत्पश्चात मॉडल टाउन के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मुल्तान भवन में ही संपन्न होगी जहां मां सीता रसोई के अंतर्गत अटूट प्रसाद वितरण होगा उन्होंने बताया मंगल कलश, मंगल उद्घघोष, शंख-घंटे घड़ियाल की ध्वनि के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव भाव यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा
उन्होंने बताया की यह यात्रा मुल्तान भवन से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर, न्यू टाउन शिप क्लब, कृष्णा कृष्णा ज्वैलर्स, गोलचक्कर, रामलाल चौक, असंध रोड, हरिबाग कालोनी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, अनेजा पेट्रोल पंप, विधायक निवास, छाबड़ा स्वीट्स, निकिताशा चौक, टेम्पस, लालटंकी मार्किट, गुरूद्वारा से होते हुए पुनः मुल्तान भवन में महाआरती एंव आतिशबाजी के साथ सम्पन्न होगी

आगे जानकारी देते हुए आयोजित समिति के मेहुल जैन एडवोकेट ने बताया कि पहली बार मॉडल टाउन में श्री मेहंदीपुर बालाजी के स्वरूप के दर्शन भक्तो को होंगे
उन्होंने बताया कि हनुमान जी का विश्व प्रसिद्ध धाम मेहंदीपुर घाटा जो की राजस्थान के करौली में स्थित है वहां पर लोगों के संकट दूर होते हैं और ऐसे पावन स्वरूप के दर्शन आपको इस रथ यात्रा में होने जा रहे हैं
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मेहंदीपुर बालाजी से लाया हुआ पावन पवित्र जल के छींटों का सौभाग्य मॉडल टाउन के लोगों पर कृपा के रुप मे बरसेगा साथ ही सालासर से लाई गई अखंड धूने की भभूति से लोगों को तिलक किया जाएगा और प्रसाद रूप में दिया जाएगा साथ ही सवामणि प्रसाद के रुप में प्राचीन परंपरा के अनुसार पताशो का प्रसाद वितरित किया जाएगा यात्रा में विशेष रूप से हनुमान जी को प्रिय पंच भोग के दर्शन सभी को होंगे

इस अवसर पर जानकारी देते हुए राम भक्त महेंद्र हुडिया ने बताया कि इस बार विशेष रूप से भाटिया कॉलोनी और हरी बाग कॉलोनी में भी श्री बाला जी रथयात्रा के दर्शन होगे
उन्होंने बताया कि लगभग 3000 लोगों के स्वागत की तैयारी की गई है हरी बाग कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जहां पर बाबा का भव्य स्वागत होगा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में बच्चों के जन्मदिन एवं अपने जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाते हैं अब हमे यह अवसर प्राप्त हो रहा है कि पानीपत के लोग हनुमान जी महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से बनाएंगे

आगे जानकारी देते हुए सुनंद शर्मा ने बताया कि यात्रा में विशेष रूप से तीन महाआरती का आयोजन होगा जिसमें पहली आरती सनातन धर्म मंदिर के आगे होगी दूसरी महा आरती लक्ष्मी नारायण मंदिर में संपन्न होगी और तीसरी महा आरती यात्रा के समापन पर मुल्तान भवन में संपन्न होगी
जिसमें 108 दीपो के द्वारा महा आरती की जाएगी जो दृश्य अनुपम होगा

आगे जानकारी देते हुए विपिन अरोड़ा ने बताया कि इस यात्रा में समापन पर भव्य उत्सव किया जाएगा उन्होंने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाजी होगी साथ ही भगवान का जन्मदिवस होने के नाते केक का भोग भी लगाया जाएगा

जानकारी देते हुए वैभव छाबड़ा ने बताया कि यह मॉडल टाउन में पहली बार होगा जब एक साथ सैकड़ो हनुमान स्वरूप एक साथ रथ यात्रा में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि हमारे को जानकारी मिल रही है कि सैकड़ों संस्थाओं एंव लोगो ने जगह जगह भगवान हनुमान जी महाराज के स्वागत के लिए तैयारी कर रहे हैं पूरा मॉडल टाउन इस उत्सव की तैयारी कर रहा है और पूरा मॉडल टाउन इस उसे समय शामिल होने जा रहा है उन्होंने कहा यह उत्सव सिर्फ मॉडल टाउन का नहीं है अपितु पूरे पानीपत को इसमें आमंत्रित किया गया है पानीपत की सभी सामाजिक संस्थाएं पानीपत के सभी वशिष्ठ लोगों को इस महोत्सव से जोड़ा गया है उन्होंने बताया कि यह महोत्सव अपने आप में ही गरिमा रखता है हम सब लोग भाव यात्रा के अनुरूप इसको मना रहे हैं इस महोत्सव में विशेष रूप से भावों के अनुसार और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है
आगे जानकारी देते हुए विशाल धवन ने बताया कि इस महोत्सव में बाल हनुमान स्वरूप के दर्शन भी सबको होने जा रहे हैं जिसमें हनुमान स्वरूप के धारण किए हुए छोटे-छोटे बच्चे बग्गी पर सवार होंगे साथ ही लखदातार सेवा समिति जो कि हर वर्ष खाटू श्याम जी की रथ यात्रा का आयोजन करती है उनके द्वारा बाबा श्याम का दिव्य रथ भी यात्रा में शामिल होगा बाबा श्याम भी अपनी विशेष कृपा लोगों तक बरसाएंगे

इस शुभ अवसर पर आशु दुआ, मेहुल जैन एडवोकेट, विशाल धवन, आशीष अग्रवाल, हरमिंदर सिंह, मनोज वधवा, गिरिष माटा, विनय गुप्ता, मोहिंद्र हुडिया, पंकज दुआ, अभिषेक मक्कड़, विनित खुराना, ललित कुमार, विपिन अरोड़ा, वैभव छाबड़ा आदि मौजूद रहे

Comments