अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में चक्रीय अर्थव्यवस्था से सम्बधित बैठक हुई सम्पन्न।
BOL PANIPAT , 21 नवम्बर। चक्रीय अर्थव्यवस्था एक आर्थिक मॉडल है जो कचरा कम करने और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए उत्पादों को यथासंभव लंबे समय तक उपयोग में रखने पर केद्रित हैं। इस मॉडल के तहत शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव की अध्यक्षता में बैंठक का आयोजन किया गया। जिसमें सम्बंधित विभाग जैसे हरियाणा स्किल डेवलॉपमेंट मिशन, नगर निगम, कृषि, रोजगार, शिक्षा, एमएसएमई, डीआई इत्यादि विभागों और उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए उद्योगों में वेस्ट मैनेजमेंट एण्ड रिसाईक्लिंग से सम्बधित कोर्सों की ट्रेनिंग पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कोर्स जिले में एचएसडीएम के तहत कराये जाए ताकि प्रदुषण को कॅट्रोल करके युवाओं को रोजगार दिया जा सकें। बैंठक में पराली को रिसाईक्लि से लेकर उद्योगो और नगर निगम में वेस्ट मैनेजमेंट से जुडे कोर्सिज की समीक्षा की गई और निर्देश दिये गए कि सभी विभाग ऐसे कोर्सिज की जानकारी एचएसडीएम को दें। साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी सांझा की उद्योग अपने आप को युवाओं की ट्रेनिंग के लिए एचएसडीएम के पोर्टल पर पंजीकृत करा सकते हैं।

Comments