Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


अंबाला पुलिस पर जानलेवा हमला करने की जांच एनआईए से करवाने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 18, 2026 Tags: , , , ,

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने डीसी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

BOL PANIPAT : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज दो दर्जन से अधिक फ्रंट के सदस्यों के नेतृत्व में डीसी व एसपी को ज्ञापन देकर 13 अगस्त को जग्गी सिटी सेंटर और एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कट्टरपंथियों द्वारा पुलिस पर कातिलाना हमले को लेकर एनआईए जांच की मांग को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तरसेम सैनी, आदित्य शर्मा, सुरेंद्र पाल केके, महेंद्र धीमान, विपीन बादल, मनीष पासी,  परमजीत सिंह पिंकी, दीपक नटराज, विक्रम सिंह, चाणक्य, मोनू सैनी, आयुष व अन्य सदस्य मौजूद थे। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि 13 अगस्त को जिस तरह जीटी रोड पर जग्गी सिटी सेंटर व एयरफोर्स के नजदीक कट्टरपंथियों ने जाम लगाकर लोगों को परेशान किया और भाले व तलवारों से पुलिस पर कातिलाना हमला किया यह सीधा संविधान व कानून पर हमला है और पंजाब से अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के साथ कौन कौन लोग आए थे इसकी एनआईए जांच करे और जगदीश सिंह झींडा ने यह ब्यान क्यों दिया कि वह एक महीने के कपड़े लेकर आया है और कट्टरपंथियों ने अंबाला में कहीं हथियार एकत्रित तो नहीं किए इसकी जांच एनआईए करे और एफआईआर 127/2026 थाना पंजोखरा व एफआईआर 266/26 थाना बलदेव नगर की जांच एनआईए को सौंपी जाए जो गंभीर आपराधिक धाराओं में कट्टरपंथियों के खिलाफ दर्ज की गई कि क्या 13 अगस्त की घटना अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्कके साजिश के तहत तो नहीं हुई। पुलिस पर हमले के लिए कोई फंडिंग तो नहीं हुई और वारिश पंजाब के कट्टरपंथी क्या सोच कर अंबाला आए थे इसकी जांच एनआईए करे और 23, 24, 25 अगस्त को अंबाला में 144 लागू रखी जाए ताकि कट्टरपंथी, राष्ट्राद्रोही ताकतें, संविधान विरोधी ताकतें, तिरंगा विरोधी ताकतें हरियाणा का व देश का माहौल खराब न कर सकें । वीरेश शांडिल्य ने डीसी की गैर मौजूदगी में सीईओ जिला परिषद गगनदीप व एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत को ज्ञापन देकर 13 अगस्त की सारी घटना की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। साथ ही पत्र में कहा कि कट्टरपंथियों को फंडिंग कहां से हो रही है? किसने कट्टरपंथियों को संगठित किया? पंजाब व अन्य स्थानों से कौन कौन अंबाला पहुंचे? जो भाले व तलवारे लेकर अंबाला पहुंचे और पुलिस पर कातिलाना हमला किया उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि क्या है? उनके पास हथियार कहां से आए? सोशल मीडिया व डिजीटल नेटवर्क का इस्तेमाल कैसे हुआ? वहीं वीरेश शांडिल्य ने कहा कि क्या 13 अगस्त की अंबाला की घटना किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन विदेशी तत्व अथवा टैरर मेडयूल से कोई संबंध तो नहीं इसकी जांच ग़ृह मंत्री अमित शाह एनआईए से करवाने के आदेश दें। वहीं डीसी के प्रतिनिधि एससीएस गगनदीप व एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने आश्वासन दिया कि वह अंबाला की शांति को भंग नहीं होने देंगे और एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया का गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन आज ही भेजा जाएगा। वीेरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह किसी कीमत पर भी कट्टरपंथियों को हरियाणा, पंजाब का माहौल खराब करने नहीं देंगे न ही हिन्दू सिख भाईचारा खराब करने देंगे। 

Comments


Leave a Reply