Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


दूसरे दिन भी जारी रहा दिव्यांग सहायता शिविर

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : भारत विकास परिषद वह जैन समाज के द्वारा लगाया गया दिव्यांग सहायता शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को लगभग 40 दिव्यांगों के साइज लिये गए, सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह निशुल्क रही। दिव्यांगों को लाने के लिए एंबुलेंस बस स्टैंड व सेक्टर 13-17 के कट पर खड़ी रही।
इस पुरे शिविर में लगभग लगभग 220 दिव्यांग भाई बहन पहुंचे और उनमें से 170 दिव्यांग भाई-बहनों के साइज लिए गए तथा सभी अंग हिसार स्थित अंगशाला में बनने के लिए भेज दिए गए। ज्ञात रहे यह सारे अंग लगभग 40 से 50 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे, तब सभी को बुलाकर सभी अंग उनको लगाए जाएंगे। आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण गुप्ता प्रांत सचिव हरियाणा मध्य, योगेश गोयल शाखा अध्यक्ष पानीपत, सिद्धार्थ अगरवाल शाखा कोषाध्यक्ष पानीपत,अजय गुप्ता शाखा अध्यक्ष लव-कुश शाखा, सुनील चिंदा, कृष्ण अग्रवाल जी, वा जैन समाज से प्रधान जगदीश जैन जी, सबके प्रिय विजय जैन जी, व महासचिव राजीव जैन , मंत्री राजिंदर जैन , जय भगवान जी उपस्थित रहे

Comments