26 फरवरी को आयोजित की जाएगी एचपीवी तथा ‘एनीमिया मुक्त हरियाणा’ अभियान जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक
BOL PANIPAT : 24 फरवरी। भारत सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम तथा राज्य सरकार के ‘एनीमिया मुक्त हरियाणा’ अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया करेंगे। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर विजय मलिक ने दी।

Comments