Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त सुशील सारवान ने लाचार पिता की फरियाद सुनकर दरियादिली दिखाई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 सितम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को उनके कार्यालय में आए एक लाचार पिता की फरियाद सुनकर दरियादिली दिखाई और फौरी तौर पर उस पिता की फरियाद डीसी रेवाड़ी को पंहुचाते हुए न उनसे बात की बल्कि डीसी रेवाड़ी को अनुरोध करते हुए उन्होंने लाचार पिता की समस्या का हल करने के लिए भी कहा।
हुआ यूं कि उपायुक्त सुशील सारवान सोमवार को अपने कार्यालय में किसानों से मिल उनके साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच धनसौली के सुरेश शर्मा नम आंखों से अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त से मिलने पंहुचे। उपायुक्त ने उनकी नम आंखों को देखकर तुरन्त उसे बैठक में ही मिलने के लिए बुलाया और उस द्वारा लिखे गए प्रार्थना पत्र को देखा तो उपायुक्त ने तुरन्त इस पर कार्यवाही करते हुए डीसी रेवाड़ी को फोन कर अनुरोध किया और कहा कि इनकी समस्या का फौरी तौर पर समाधान करवाया जाए। सुरेश शर्मा को डीसी रेवाड़ी ने मंगलवार को प्रात: मिलने का समय दिया है।
यह था मामला
सुरेश शर्मा ने उपायुक्त सुशील सारवान को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी रेवाड़ी में पढ़ती है। जहां पर उसे होस्टल भी अलॉट किया गया था। उसकी लडक़ी 11वीं की मेडिकल की छात्रा है। किसी जानकार ने बताया कि उसकी लडक़ी बीमार है और उसकी लड़की ने यह संदेश अपने घर वालों को देने के लिए कहा है। लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे अपनी लड़की से मिलने नहीं दे पा रहा। जिससे वह करीब एक महीने से परेशान है। इसको लेकर वह वहां के जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों से भी मिल चुका है। सुरेश शर्मा ने बताया कि डीसी सुशील सारवान ने जिस तरह से तुरन्त इस प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए डीसी रेवाड़ी से अनुरोध किया है उससे उसकी समस्या का समाधान होने के आसार है और वह अपनी बेटी से जल्द से जल्द मिलने का इच्छुक है।

Comments