Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह के मागदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर कलां में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया।

नशा मुक्त अभियान के जिला के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र कादियान ने कहा कि नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत गलत प्रभाव डालता है। नशा का आदी होना आसान है परंतु इसकी लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशा व्यक्ति के शरीर के लिये तो हानिकारक है ही साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है वह पैसे ना होने पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने शुरू कर देतें है। विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारे प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments