श्री लक्ष्मी नारायण (गणेश) मन्दिर द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष में प्रभातफेरी निकाली गई.
BOL PANIPAT : ऋषि कालोनी नेताजी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण (गणेश) मन्दिर द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष में प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें सभा के सदस्यों एवं महिला संकीर्तन मण्डल द्वारा भगवान की लीलाओं का यशोगान किया गया। मन्दिर के प्रधान किशन लखीना ने बताया कि मन्दिर सभा द्वारा प्रतिवर्ष कार्तिक मास के अवसर पर 5 दिन के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दूसरे दिन प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के व्रत पर प्रभातफेरी का विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर राजेन्द्र टुटेजा, पंकज नारंग, विजय नारंग, राजेश लखीना, तिलक सेठी, अनिल रेवड़ी, गुलशन खुराना, बंटी लखीना, जुगल नन्दवानी, योगेश बांगा, दिनेश ढींगड़ा, कैलाश नारंग, सतीश नागपाल, राममेहर चौहान, गौरव जुनेजा, शैंकी सेठी, चन्दन टुटेजा, विजय नन्दवानी, सुरेश असीजा, पुजारी प्रेम शर्मा, हरिकिशन जोशी आदि उपस्थित थे।

Comments