श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा के बारे विस्तार से चर्चा की.
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की एक संयुक्त बैठक मन्दिर श्री रघुनाथ धाम सेक्टर 25, संचालित दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड, पानीपत में हुई। बैठक में पानीपत की लगभग सभी हनुमान सभाओं ने भाग लिया। बैठक में आगामी 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाली शोभायात्रा के बारे विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। तत्पश्चात दशहरा कमेटी के सरपरस्त पुरूषोत्तम शर्मा ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया। प्रधान रमेश माटा ने यात्रा के रूट के बारे में बताते हुए कहा कि यात्रा प्राचीन शिव मन्दिर सांई बाबा चौंक से महावीर दल, भीम गोडा मन्दिर, सेठी चौक, अमर भवन चौक, एस.डी. कॉलेज रोड, जी.टी. रोड, एस.डी. कॉलेज, गुरूद्वारा पहली पातशाही, पचरंगा बाजार से होती हुई स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मन्दिर पूर्बियान घाटी में संपन्न होगी। रमेश माटा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में हनुमान जी की एक आरती का कार्यक्रम अमर भवन चौक और दूसरी महाआरती समापन स्थल पूर्बियान घाटी पर होगी। प्रधान माटा ने कहा कि जो लोग प्रयागराज कुंभ में नहीं जा सकें वह शोभयात्रा के धर्म कुंभ में आकर हनुमान जी का रथ खींचकर एवं अमृत जल का छींटा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। माटा ने इस अवसर पर हनुमान सभाओं के लिए नियमों पर भी चर्चा की। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि हर हनुमान स्वरूप धारण करने वाले व्रतधारी कम से कम 5 दिन का व्रत जरूर रखें। इस अवसर पर विकास गोयल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप 8 बजे रात्रि आप घर अथवा यात्रा में हों, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिलक राज छाबड़ा ने भी सभी हनुमान सभाओं से बढ़चढ़कर साथ देने की प्रार्थना की। सालासर धाम से आए हुए सिन्दूर एवं तेल हनुमान सभाओं को वितरित किया गया। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग ने किया। मीटिंग में पानीपत शहर की लगभग सभी हनुमान संस्थाओं से प्रतिनिधि पहुँचे। इस अवसर पर शाम सुन्दर बतरा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, युधिष्ठिर शर्मा, सुरेन्द्र जुनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण शर्मा, सूरज बरेजा, किशन वधवा, दीनानाथ, ओम जुनेजा, कैलाश लूथरा, चरणजीत ढींगड़ा, गोबिन्द रेवड़ी, बलदेव महाराज, पवन जुनेजा, धीरज बांगा, साहिल वशिष्ठ, तरूण धमीजा, संदीप दुआ, हिमांशु अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Comments