Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 4 बाइक बरामद. नशे की लत पूरी करने के लिए देता था वारदातों को अंजाम.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 जुलाई: एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी की 4 बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से मित्तल मैगा माल की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक युनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया से थोड़ा आगे नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र शीशपाल निवासी गढ़ी सिंकदरपुर के रूप में बताई। बाइक बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। सघंन पूछताछ करने पर उसने एचएफ डिलक्स बाइक 18 जुलाई को होटल फेयर के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में आटा गांव निवासी सतनारायण पुत्र गोवर्धन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। साथ ही आरोपी ने बाइक चोरी की 3 अन्य वारदातों का अंजाम देना स्वीकारा। उक्त बाइक चोरी की वारदातों बारे थाना शहर व थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज है।

नशे की लत पूरी करने के लिए एक के बाद एक बाइक चोरी की:
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने एक के बाद एक बाइक चोरी की। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह बाइक चोरी कर सेक्टर 29 में एक खंडर बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी कर देता था। ताकि बाद में बेच सके। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी 4 बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. 18 जुलाई को होटल फेयर के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से आटा गांव निवासी सतनारायण की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना शहर में सतनारायण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. 28 अप्रैल को बरसत रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास वेल्डिंग की दुकान के सामने से कुटानी रोड पहलवान चौक निवासी जावेद पुत्र वकील की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में जावेद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  3. 30 नवंबर 2025 को देवी मूर्ति मंदिर के बाहर से चावला कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र श्याम सुंदर की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में कपिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  4. आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक मालिक की पहचान ना होने पर पुलिस ने बाइक को 102 बीएनएसएस के तहत कब्जा पुलिस में ली गई।

आरोपी अंकित का पहले की अपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब 2 साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments


Leave a Reply