Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


आई ‌.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकांकी नाटक का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा तृतीय वर्ष मे  एकांकी नाटक का आयोजन किया गया. इसमें  कुल 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया.  प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि, यह विद्यालय के छात्रों के लिए बेहद सहायक है इन नाटकों में जो संदेश मिलता है वह हमारी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं हमारी सोच बड़ी बना सकते हैं. वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा   ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण  विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा.  प्रतियोगिता  में  विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार प्रकट किये जैसे  शिक्षा में लैंगिक समानता, सफाई जागरूकता और स्टैंड-अप कॉमेडी आदि प्रतियोगिता में  स्मृति और निक्की ने प्रथम स्थान,  द्वितीय स्थान पर  दीपिका और अंजलि रही , तृतीय स्थान पर निखिल , प्रियांशु और हिमांशु ने सांत्वना पुरस्कार जीता | प्रतियोगिता का संचालन क्लास की मैटर रीना व  रुचिका बत्रा ने किया। इस प्रतियोगिता का आगाज मनीष द्वारा किया गया।
विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. विभाग के अन्य शिक्षक भी इसमें सम्मिलित  हुए. 

Comments