अवैध असला सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 2 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी को बुधवार साय गुप्त सूचना पर दबिस देकर अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज पुत्र कृष्ण निवासी पिना मुज्जफरनगर यूपी के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्ट वीरेंद्र ने बताया गत शनिवार को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने चोटाला रोड पर सिवाह निर्माणाधीन स्टेडियम के पास से आरोपी महिपाल पुत्र राय सिंह निवासी मतलोडा को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी से खुलासा हुआ था की वह दोस्तों में रोब दिखाने के लिए उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कुछ महीने पहले मनोज पुत्र कृष्ण निवासी पिना मुज्जफरनगर यूपी से खरीद कर लाया था। आरोपी महिपाल को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम अवैध असले के सप्लायर आरोपी मनोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। पुलिस टीम ने बुधवार साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी मनोज को अनाज मंडी पानीपत से गिरफ्तार किया। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में गिरफ्तार आरोपी मनोज ने आरोपी महिपाल को साढ़े 4 हजार रूपए में अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बेचने बारे स्वीकारा। गहनता से पुछताछ उपरांत आरोपी मनोज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments