Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


एड्स जागरूकता के लिए रेड क्रॉस में हुआ शपथ कार्यक्रम। रोकथाम ही सुरक्षा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 2, 2025 Tags: , , , , ,

-रोग से लड़ना जरूरी है. रोगी से नहीं: प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश
-स्टाफ प्रतिनिधियों ने लिया एड्स-मुक्त समाज का संकल्प

BOL PANIPAT , 2 दिसंबर। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में मंगलवार को एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर जिले के नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता ही इस संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी साधन है। एड्स कोई डरने की बीमारी नहीं, बल्कि समझने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुरक्षित संबंध, एक बार उपयोग वाली सुई का प्रयोग, नियमित एचआईवी जांच और अफवाहों से दूर रहकर हम इस बीमारी से बच सकते हैं।
  उन्होंने कहा कि एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाज को पीछे धकेलता है। रोग से लड़ना जरूरी है, रोगी से नहीं। सम्मान, सहयोग और सही जानकारी ही एड्स पर विजय का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
  कार्यक्रम में मार्गदर्शन परामर्शदाता रविंदर, तथा सामुदायिक सहयोगी अमित, संदीप और गुरप्रीत कौर उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस वर्ष की थीम विघ्नों पर विजय एड्स नियंत्रण की नई दिशा को जनसामान्य तक पहुँचाने का संदेश दिया।

Comments


Leave a Reply