मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 5 मई। शहर के प्रसिद्ध मनोहर लाल पार्क परिसर में ऊर्जा आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल राष्ट्र सेवा को समर्पित ऐसे जननायक है जिन्होंने राष्ट्र प्रथम- राष्ट्र सर्वोपरि का दृष्टिकोण अपनाते हुए राष्ट्रवाद को अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अनुशासन सेवा राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्घता का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया कि देश कि जनता अब भय भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बर्दाश्त नही करेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री डॉ. हेमा रमन ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोहतक के गाँव के एक साधारण परिवार में जन्म लिया और सादगी और परिश्रम से जीवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को नगर पार्षद कुशम भट्ट ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने सफलता के शिखर पर पहुँचने के लिए लालसा को नही सादगी और सरलता के मार्ग को अपनाया और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जुडाव में इनके चरित्र को मजबूत बनाया और उन्होंने एक प्रचारक के रूप में अनुशासित रहकर सेवा और त्याग के मूल्यों को आत्मसात किया। उनकी संगठनात्मक क्षमता और दूरदर्शिता ने शासन को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। उन्होंने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया की वे कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल से प्रेरणा लेकर देश को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें।

Comments