पानीपत में वालीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए आवासीय वालीबाल खेल अकादमी स्थापित की गई.
BOL PANIPAT ,1 मई। खेल विभाग, हरियाणा द्वारा जिला पानीपत में वालीबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए आवासीय वालीबाल खेल अकादमी स्थापित की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि आवासीय वालीबाल खेल अकादमी में 25 लडकियो का चयन ट्रायल 7 मई को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में लिया जाएगा तथा चयनित 25 खिलाडियों को शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में रहना होगा तथा खाना 400/- रूपये प्रति खिलाडी प्रतिदिन की दर से खेल विभाग, हरियाणा द्वारा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रिहायशी बाक्सिंग खेल अकेडमी में 12 से आयुवर्ग के खिलाडियों का चयन किया जाना है तथा चयन हेतु खिलाडी हरियाणा का मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा चयन ट्रायल 7 मई 2024 को प्रात: 8 बजे शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में लिये जाने है। खिलाडी अपने साथ आयु प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, खिलाडी जिस संस्था में पढ़ रहा है तो उस बच्चे के स्कूल विड्रोल की फोटो प्रति तथा खेल के मूल प्रमाण-पत्र अपने साथ लेकर आने होंगे। चयनित खिलाडियों द्वारा स्थानीय स्तर पर स्थानीय स्कूल में ही शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए सैन्नी कुमार, वालीबाल प्रशिक्षक, जिसका मोबाईल नं0-97196-69683 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments