बच्चों को हर रोज खिलाएं आयरन रिच फूड : कादियान
BOL PANIPAT , 20 फरवरी : सीएमओ जितेन्द्र कादियान ने जिला के सभी अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपने बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज आयरन रिच फूड खिलाएं । इसके अलावा सही वक्त पर आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट खिलाएं। यह सभी आशा , एएनएम , स्वास्थ्य सेवाएं , स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध हैं ।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरियाणा को एनीमिया मुक्त करने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं । अभिभावकों को जागरूक करने के साथ – साथ स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थाओं में समय – समय पर एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाती हैं ।
उन्होंने बताया कि अगर बच्चे थकावट महसूस करते हों या सांस लेने में दिक्कत हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एनीमिया का टेस्ट कराएं । 6 से 59 महीने तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सिरप एक एमएल खुराक सप्ताह में दो बार दिया जाए । इसी प्रकार आयरन फोलिक एसिड पिंक टेबलेट 5 से 9 साल के बच्चों को प्रत्येक सप्ताह एक टेबलेट दी जाए । 10 से 19 साल तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड ब्लू टेबलेट सप्ताह में एक बार दी जाए ।

Comments