समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
BOL PANIPAT : 30 मई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में जनसंवाद और समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की व अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में आम नागरिक द्वारा दी जा रही समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना व जिले को शत-प्रतिशत समस्याओं के समाधान की श्रेणी में पहुंचाना है। यह प्रतिशत वर्तमान में 93 है जिसे बढाकर 100 करने के उददेश्य को लेकर कार्य किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्वालिटी में सुधार करें और जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें जो समाधान शिविर व जन संवाद कार्यक्रम में आम जन द्वारा दी गई हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में सभी विभागों की समस्याओं की समीक्षा की व उनका समाधान ना होने का कारण भी जाना और अधिकारियो को इसमें और समय देने के निर्देश भी दिये।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आगामी दो दिन में उनके विभाग से संबंधित पैंडिंग समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीएसपी सतीश वत्स आदि मौजूद रहे।

Comments