Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई. सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने के दो किन्नर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 फरवरी: थाना औद्योगिक सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने व हंगामा करने मामले में पुलिस ने दो किन्नर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रवि निवासी भालसी व किन्नर आशु उर्फ अंश व किन्नर देवा उर्फ दीपा के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला;
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में तैनात एएसआई कृष्ण ने थाना में दी शिकायत में बताया था कि वह 19 फरवरी को थाना में ड्यूटी पर तैनात था। देर रात ईआरवी 540 से थाना में फोन पर सूचना मिली थी की रोहतक बाइपास पर मतलौडा निवासी रवि से पैसे छीनने की वारदात हुई है। ईआरवी पर तैनात स्टाफ परिवादी रवि को थाना में लेकर आया। जिनके साथ आशु किन्नर व दीपा किन्नर भी आई थी। उसने परिवादी रवि को कागज व पैन देकर उसके साथ हुई घटना की शिकायत लिखकर देने के लिए कहा। इसी बीच दोनों किन्नरो ने थाना में हंगामा शुरू कर दिया और रखे गमलों व कुर्सी को उठाकर जमीन पर पटकर तोड़ दिया। मेज पर चढकर कपड़े उतारकर भद्दा प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईएचसी विजय ने रोकने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर विजय के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी का सोल्डर का व उपर का बटन तोड़ दिया। थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने ईएचसी विजय को छुड़ाया। दोनों किन्नरों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एएसआई कृष्ण की शिकायत पर बीएनएस की धारा 121(1), 132, 194(2), 221 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments