ऑनलाइन राष्ट्रीय इंटेलो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय इंटेलो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 35 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से मानव मस्तिष्क का विकास होता है। गणित की पहेलियां को हल करने से बेहतर समझ, सही दृष्टिकोण और उच्च बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा गर्ग ने कहा कि गणितीय पहेलियां बच्चों के दृश्य धारणा कौशल में भी मदद करती है व विषय के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. मानसी, प्रो. मनीष व प्रो. भावना ने किया । प्रतियोगिता में पंडित चिरंजी लाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज करनाल से आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्य पी.जी. कॉलेज पानीपत से सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पंडित चिरंजी लाल शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल से भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Comments