आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा 24 जनवरी 2025 को एक “कानूनी जागरूकता शिविर” का आयोजन डॉ. निधि मल्होत्रा के निर्देशन में किया गया । यह आयोजन मुख्य चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कम सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी पानीपत के निर्देशानुसार “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर किया गया । इस शिविर में महाविद्यालय के सभी संकायों (कला ,विज्ञान और वाणिज्य) के स्नातक और स्नातकोत्तर के लगभग 50 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया । यह शिविर सुबह 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर के पुस्तकालय के बेसमेंट हॉल में आयोजित किया गया | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित इस शिविर के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें प्रमुख थी: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम दहिया एवं डॉ. निधान सिंह ने निभाई ।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
| स्लोगन लेखन प्रतियोगिता | पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता | ||
| प्रथम स्थान | तनु | प्रथम स्थान | भावना एवं पायल |
| द्वितीय स्थान | रोशनी | द्वितीय स्थान | संगीता एवं नैंसी |
| तृतीय स्थान | पूजा एवं मानसी | तृतीय स्थान | रुकैया एवं नितिन |
| सांत्वना पुरस्कार | मुस्कान एवं अंकित | सांत्वना पुरस्कार | तनु एवं प्राची |
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समाज में लैंगिक समानता और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।आज की पीढ़ी देश का भविष्य है यदि हमारे विद्यार्थी आज के समय में कानूनी नजरिए से सामाजिक मुद्दों को समझेंगे और इन पर विचार करेंगे तो उनकी समझ में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा। यह शिक्षक गणों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाए और विद्यार्थियों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाएं। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. निधि ने विद्यार्थियों के कलात्मक उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान युग में हमारा युवा सामाजिक मुद्दों के प्रति इतना सजग और रचनात्मक है जिसका परिणाम आज की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमारे सामने आया है | बेटियां विधाता का एक अनमोल उपहार है इस उपहार का सम्मान करना चाहिए और बेटियों को शिक्षित कर देश को प्रगति की राह दिखानी चाहिए तभी देश प्रगति करेगा | डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कानूनी साक्षरता कैंप के समापन पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी , रवि गोसाईं एवं डॉ. निधि कार्यक्रम संयोजिका ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये । कार्यक्रम को सफल बनाने में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. जोगेश, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. भगवंत कौर, हिमांशी, खुशबू , डॉ. पूनम गुप्ता , रेखा शर्मा, सुखजिंदर, रितिका जताना, करुणा सचदेवा, राहुल का अहम योगदान रहा।

Comments