Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीसीसी अकैडमी में साइबर ठगी पर सेमिनार का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी अकैडमी में साइबर ठगी के ऊपर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला थाना से S.H.O रेखा कुमारी ने शिरकत की. इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने महिला थाना से पहुंची पूरी टीम का स्वागत किया अकादमी में ज्यादातर संख्या लड़कियों एवं महिलाओं की थी S.H.O रेखा कुमारी ने सभी लड़कियों को मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करने की सीख दी एवं अज्ञात व्यक्ति का फोन ना उठाने की सलाह दी और साइबर ठग किस तरीके से फोन करके बातों में लगाकर जिस तरीके से हमारे साथ वह झूठ बोलकर एवं A.I का इस्तेमाल करके हमारे ही रिश्तेदारों की आवाज निकाल कर हमारे साथ ठगी करते हैं और हमें ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं रेखा कुमारी ने कहा हमें सतर्क रहना है हर वक्त अलर्ट रहना है किसी भी प्रकार का किसी से नहीं डरना है बेझिझक होकर आपको साइबर सेल पर फोन करना है हरियाणा पुलिस ऐसी जागरूकता मुहिम चला रही है पानीपत पुलिस आपके साथ है ऐसे विचार रेखा कुमारी जी ने कहकर सभी लड़कियों एवं महिलाओं का दिल जीता मौके पर अकादमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा लड़कियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी फोटो नहीं अपलोड करनी चाहिए हमें हर किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करनी चाहिए शिल्पा परुथी ने कहां हमें झूठी एवं दिखावे भारी जिंदगी से बाहर आना चाहिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल उतना करना चाहिए जितना की जरूरी है दूसरों की जिंदगी देखकर अपने घर आग नहीं लगानी चाहिए इस मौके पर बच्चों ने आई हुई महिला थाना टीम से काफी सवाल-जवाब किए बड़ी सरलता से बच्चों के सवालों के जवाब टीम के द्वारा दिया गया इस मौके पर गरिमा लक्ष्मी ने बखूबी मंच का संचालन किया इस मौके पर दीपक मदान निखिल पलक अंजलि विनय दिव्यांशु आदि मौजूद रहे

Comments