Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


Science (Elementary   Classes) पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल  में CBSE पंचकूला द्वारा  Science (Elementary   Classes) पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें Resource Person Kalpana Lathar , (Principal) Piet Sanskriti School, Ansal, Panipat व (Headmistress) Karuna Solanki, Sofia Convent School, Sonipat से रहे। स्कूल प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा  ,Venue Director गोबिंद कालड़ा ने आए हुए Resource Person को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया तथा दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान विषय  पर शिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विज्ञान शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए नई रणनीतियाँ (जैसे ब्लूम टैक्सोनॉमी) और तकनीकों पर केंद्रित होते हैं, जहाँ शिक्षक विज्ञान की अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझाना सीखते हैं। यह एक तरह का प्रशिक्षण कार्यशाला (training workshop) है, जिसमें विज्ञान के विभिन्न पहलुओं जैसे प्रयोग, मॉडल और सीखने के डोमेन (संज्ञानात्मक, भावात्मक, क्रियात्मक) पर चर्चा होती है, ताकि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित की जा सके।

Resource Person  ने बताया कि विज्ञान शिक्षा बच्चों के आयु के आधार पर होनी चाहिए। सिखाने के लिए संज्ञानात्मक, भावनात्मक क्रियात्मक डोमेन होने चाहिए। विज्ञान को कला के माध्यम से भी सिखाया जा सकता है। उन्होंने कह कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों की दक्षता बढ़ेगी और विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे।

CBP प्रोग्राम में  आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल  के  अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने आए हुए Resource Person का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है।

मंच का संचालन अध्यापिका महक  ने किया। 

Comments