Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


Promoting Mental Health & Wellness among students विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 10, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल  में CBSE पंचकूला द्वारा Promoting Mental Health & Wellness among students परसेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें Resource Person प्रधानाचार्या डॉ. अभिलाषा कादियान GVM International School Bapoli, Panipat , डॉ. विकास खत्री PGT Economics & B.st  Sofia convent school, Murthal  से रहे। स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी  व प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने आए हुए Resource Person को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपप्रधानाचार्य मीना तनेजा  व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा उपस्थित रहे।

Resource Persons ने बताया कि मानव जीवन में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य। एक संतुलित और खुशहाल जीवन के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों और किशोरों के लिए, जो अपने सीखने और विकास के महत्वपूर्ण चरणों में होते हैं, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक हो जाती है। शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से, समाज में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अब भी गंभीरता से नहीं लिया जाता और इसे एक सामान्य चर्चा का विषय नहीं बनाया जाता। इस कारण, कई विद्यार्थी अपनी समस्याओं को दूसरों से साझा करने में झिझकते हैं और मानसिक तनाव को अकेले झेलते हैं। यदि स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर चर्चा की जाए और इससे संबंधित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ, तो विद्यार्थी मानसिक रूप से अधिक मजबूत बन सकते हैं और अपने जीवन में संतुलन बनाए रख सकते हैं।

अध्यापकों को क्रियात्मक कार्य दिया गया। जिससे उनके विषय से सम्बन्धित मूल्यांकन किया गया। CBP प्रोग्राम में  आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल  के  अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त  दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया।

प्रधानाचार्या  जय श्री गर्ग  ने आए हुए Resource Person का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है।

मंच का संचालन अध्यापिका निधि  ने किया। 

Comments