Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 4 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र पानीपत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के मत प्रखंडों में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला सावत पखवाड़ा कार्यक्रम एवं युवा मंडल विकास कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु एक संगोष्ठी का जिला कार्यालय में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने की।  कार्यक्रम में जिला के प्रत्येक खंडों से युवा राष्ट्रीय युवा संघ सेवकों एवं जिला के युवा मंडल सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को प्रारम्भ करते हुए लेखाकार सहायक कुमारी कनिका त्रिपाठी ने समस्त युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस उपरांत उन्होंने पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन चलने वाले विभिन्न गतिविधियों जैसे कि गांव स्तर पर स्वच्छता पर गोष्ठी एवं शपथ समारोह पौधारोपण घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश देना अपने गांव को स्वस्थ और खुले में शौच मुक्त बनाना आदि कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इसी के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान को भी हम सब ने मिलकर सफल बनाना हैं। जिला युवा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त अभियान के तहत जिले में युवा मंडल विकास कार्यक्रम भी आयोजन होंगे इसमें पुराने निष्क्रिय युवा मंडल को तुरंत सक्रिय किया जाएगा और साथ ही जिन गांव में युवा मंडल नहीं है, वहां पर नये युवा मंडल का भी गठन किया जाएगा।

Comments