Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


योग एवं ध्यान जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी पीजी महाविद्यालय पानीपत में आज योग एवं ध्यान जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान संस्कृत विभाग के द्वारा कराया गया। इस व्याख्यान में लगभग 100  से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां आज के व्यस्त जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। आज के समय में हर व्यक्ति मानसिक रूप से कहीं ना कहीं तनाव ग्रस्त है और यह गतिविधियां व्यक्ति को उनके मानसिक तनाव से राहत दिलाने में सहायक होती हैं। विद्यार्थी जीवन की बात की जाए, तो विद्यार्थी भी इस मानसिक कष्ट से अछूते नहीं रहे हैं। ऐसे में यह गतिविधियां उन्हें उनकी पढ़ाई में अधिक फोकस करने और अच्छे परिणाम लाने में सहायक होती हैं। विभागाध्यक्षा डॉ अंजलि ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की मानसिक शांति के लिए आवश्यक हैं। इसी के साथ उन्होंने संस्कृत विभाग को सफल आयोजन की बधाई दी। इस व्याख्यान कि वक्तृ संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका सोनिया वर्मा रही। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने ध्यान एवं योग के लाभों के बारे में जाना ।उन्होंने  भ्रूमध्य ध्यान, योग निद्रा, प्रेक्षा ध्यान, साक्षी ध्यान एवं चक्र ध्यान का ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने ध्यान एवं योग के समय शांति व आनंद की अनुभूति करते हुए अपने अनुभव भी सांझा किये। उन्होंने ध्यान के अंतर्गत हो रहे मनोभाव व मानसिक परिवर्तन और शांति के बारे में अपने अनुभव बताए। 

Comments