बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर आई। आरोपी मनीष पुत्र कर्मबीर व साहिल पुत्र सतपाल निवासी कैरवाली करनाल बाइक चोरी के मामलों में करनाल जेल में बंद थे।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 24 अगस्त 2026 को पीवीआर के नजदीक दुकान के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में नवीन पुत्र सुनील निवासी रिटोली कबुलपुर रोहतक हाल महमुदपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। चोरी की उक्त बाइक आरोपियों के कब्जे से पहले ही करनाल पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में नवीन पुत्र सुनील निवासी रिटोली कबुलपुर रोहतक हाल महमुदपुर ने शिकायत देकर बताया था कि पीवीआर के पास बसों की वर्कशाप पर उसका टायर पेंचर का काम है। 24 अगस्त को वह अपनी स्पलेंडर बाइक को दुकान के बाहर खड़ी कर अपने नीजी काम से शहर में गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। वह अपनी बाइक को दुकान के बाहर ही खड़ी करता था। नामपता ना मालुम व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। थाना सेक्टर 13/17 में नवीन की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाइ अमल में लाई गई थी।

Comments