Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर युवक से नकदी छीनने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार. माननीय न्यायालय में सरेंडर के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 05 जुलाई: आठ मरला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर पैदल जा रहे युवक से मारपीट कर नकदी छीनने के तीसरे आरोपी वधावाराम कॉलोनी निवासी लोकेश उर्फ अक्कू ने शनिवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया। आठ मरला चौकी पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही छीनी गई नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों परशुराम कॉलोनी निवासी राहुल व वधावाराम कॉलोनी निवासी अजय के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। पुलिस ने वारदात के महज तीन घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल व अशोक को एनएफएल नाका के पास से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में फरार अपने साथी आरोपी वधावाराम कॉलोनी निवासी लोकेश उर्फ अक्कू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि युवक से छीने गए पूरे पैसे फरार उनके साथी आरोपी लोकेश उर्फ अक्कू ने अपने पास रख लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक स्पलेंडर बाइक व डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी लोकेश उर्फ अक्कू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी।

यह है मामला;
आठ मरला चौकी में गांव पनवड़िया बरेली यूपी हाल किरायेदार किशनपुरा निवासी दीपक पुत्र ओमकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह डीके फैक्टरी में काम करता है। 1 जून की रात को वह एनएफएल नाका से पैदल दिल्ली पैरलल नहर बाइपास होते हुए जाटल रोड की तरफ जा रहा था। फाटक से थोड़ा आगे निकलते ही मुहं पर कपड़ा लपेटे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने आते ही लाठी, डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिए। आरोपी मारपीट कर उससे 7 हजार रूपए छीनकर फरार हो गए। आरोपी जिस स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे उसकी पीछली नंबर प्लेट पर काले रंग की टेप लगा रखी थी। थाना माडल टाउन में दीपक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply