Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


 आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2023 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डा. सीमा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमे फैब्रिक पेंटिंग, कार्ड मेकिंग, स्टोन पेंटिंग, ज्वेलरी मेकिंग एवं  अल्पना  सिखाये गए |

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया और छात्राओं से कहा कि आर्ट और क्राफ्ट ऐसे विषय है जिसके जरिए हम अपनी छिपी हुई प्रतिभा का पता चलता है | उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं दैनिक जीवन में उनके महत्व को भी बताया |

कार्यशाला में Pidilite कंपनी से मुख्य प्रशिक्षिका अलका जैन ने छात्राओं को आश्वस्त  किया कि जब भी ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए उनकी जरूरत होगी वह उनकी हर संभव मदद करेगी | उपप्रार्चाया डॉ रंजना ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला का उद्देश्य उमंग और उत्साह के साथ अपनी छिपी हुई प्रतिभा को उकेरना है |

गृह विज्ञान प्राध्यापिका प्रो. अंशिका का इस कार्यशाला की सफलता में विशेष योगदान रहा | इस मौके पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. रंजना, प्रो. नीलम, सुनीता ढांडा  व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे |

Comments