Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


डी.जी.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 अगस्त। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (एचआईपीए) के तत्वावधान में डीटीसी, रोहतक द्वारा दीनबंधु गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में प्रशासनिक एवं वित्तीय मामले विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 5 अगस्त से 7 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा अवधि के दौरान प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों की अद्यतन जानकारी प्रदान करना है। प्रथम दिवस के सत्र में सेवा के दौरान होने वाले विभिन्न वित्तीय मामलों, वेतन निर्धारण, अवकाश, भत्तों, पेंशन संबंधी प्रावधानों, सरकारी वित्तीय नियमों तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया।

आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों में भी प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, संवादात्मक सत्र तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी।

Comments


Leave a Reply