Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 जून। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विगत 13 जून से 15 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले के सभी डी.पी.ई., पी.टी.आई. तथा अन्य योग शिक्षकों को योग प्रशिक्षण दिया जा चुका है। योग प्रशिक्षण पंतजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक अशोक अरोड़ा, सुमन वधवा, दिनेश मिगलानी ,राहुल तथा आयुष विभाग की योग शिक्षिका नीलिमा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट  से शीशपाल के द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग के डा. संजय कुमार, डा. सुदेश पाल, डा. दिक्षा गुप्ता तथा  डी.पी.एम. महीपाल बंसल भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि निरोग समाज की स्थापना के लिए प्रतिदिन योग करना जरुरी है इसी के दृष्टिगत आगामी 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर आर्य पी.जी. कालेज ग्राउण्ड में तथा सभी ब्लाक स्तर पर मुख्य रुप से मनाया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। 19 जून को प्रात: 6 बजे लघु सचिवालय से मैराथान का आयोजन किया जाएगा तथा 20 जून को योग प्रोटोकॉल के अनुसार पॉयलट रिहर्सल करवाई जाएगी।

Comments