स्कूल वाहनों की चेकिंग करने का अभियान निरंतर जारी.
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल–परिवहन विभाग पानीपत द्वारा स्कूल वाहनों की चेकिंग करने का अभियान निरंतर किया जा रहा है।
इस बारे में जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव डॉ नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा मंगलवार को 18 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई और एक वाहन को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को स्कूल से लाने–ले जाने वाले करने वाले वाहनों पर भी नजर रखें और वाहनों में किसी भी तरह की कमियों की सूचना तुरंत विभाग को दें।

Comments