अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
BOL PANIPAT , 13 जून। हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार पानीपत में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
इस सम्बंध में डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का मुख्य अतिथि होना पानीपत के लिए सौभाग्य की बात है। हम सबने मिलकर इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में सफल आयोजन कर बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बेहतरीन तालमेल बनाकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सम्बंधित कार्य को लेकर भी ड्यूटी लगाई। शिक्षा विभाग ने पतंजलि योगपीठ और योग आयोग के साथ तालमेल करते हुए योग प्रोटोकॉल अभ्यास शुरू कर दिया है।

Comments