Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चारों विधानसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2024 Tags: , , , ,

-नामांकन वापस लेने वालों में चार पुरुष दो महिलाएं

BOL PANIPAT ,16 सितंबर, विधानसभा 2024 के आम चुनाव के नामांकन वापस लेने का आज अंतिम सोमवार को अंतिम दिन था। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने वालों में चार पुरुष में दो महिलाएं शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन वापस लेने वालों में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से सचिन जैन व इसराना विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित से आशु देवी व सरिता के नाम हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी कड़ी में पानीपत शहरी विधान सभा क्षेत्र से नितिन गहलोत व केवल सिंह ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। समालखा विधान सभा क्षेत्र से विक्रम ने अपना नामांकन वापस लिया। इस प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

Comments