जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 नवंबर तक कुल 238726 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 6 नवंबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 नवंबर तक कुल 238726 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20940.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 160099.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 40344 मीट्रिक टन व मुच्छल 17324 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11753 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4398 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 218 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7108 मीट्रिक टन, मुच्छल 28.5 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 10098 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1378 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3625 मीट्रिक टन, मुच्छल 368 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4727 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 21385 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3784 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 6231 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9778 मीट्रिक टन, मुच्छल 1592 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 38552 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7589 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 10204 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11569 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 9190 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 37366 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2724 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 4215 मीट्रिक टन, मुच्छल 2079 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27628 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 119573 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1067 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 15151 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 99289 मीट्रिक टन, मुच्छल 4066 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 230052 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 213605 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5243.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 11203.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9856 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7354.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 9790.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8419 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1371.8 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 18864 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 16048 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2816 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 35745 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29366 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6379 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 36697 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 34373.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2323 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 119100 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 118044 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1055.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments