Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


2 नवम्बर तक जिला की विभिन्न मंंडियों में कुल 242890 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 नवम्बर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 2 नवम्बर तक कुल 242890 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 27450 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3670 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 135952 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 72732 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 6756 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8909 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 8652 मीट्रिक टन, 257 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 14021 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 123 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 9382 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 119 मीट्रिक टन धान  तथा 1509 किस्म की 4391 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।  इसराना मंडी में कुल 10477 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2358 मीट्रिक टन और कोमन 811 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 4786 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2505 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 47167 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 5496 मीट्रिक टन, कोमन 105 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 17776 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 18952 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 4838 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 61494 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3787 मीट्रिक टन, कोमन 1877 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 15652 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 1366 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 38812 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 100822 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3364 मीट्रिक टन, कोमन 614 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 27417 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 69011 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 239634 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 213632 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 14198 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 10839 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8909 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6891 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 13356 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 13233 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 123 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 10398 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7308 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 3090 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 46365 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 41141 मीट्रिक टन धान एवं एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, फूड द्वारा 965, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4259 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 60034 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 55106 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4562 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 366 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 100572 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 96844 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3728 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments