हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए मतदाता सूची को 5 दिसंबर तक पंजाबी में परिवर्तित कर दिया जाएगा.
BOL PANIPAT , 21 नवंबर। डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए मतदाता सूची 25 नवंबर तक तैयार की जा रही है और 5 दिसंबर तक इसे पंजाबी में परिवर्तित कर दिया जाएगा। यदि पंजाबी में किसी भी तरह की कोई गलती होगी तो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को 7 दिसंबर तक रिपोर्ट करनी होगी। संबंधित एजेंसी द्वारा 8 दिसंबर तक उन गलतियों को ठीक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 25 दिसंबर तक सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 27 दिसंबर तक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिए गए नोटिस की सुनवाई कर दावे और आपत्तियां संबंधित व्यक्ति जिससे दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उसे दी जाएंगी। 3 जनवरी तक सभी दावे आपत्तियां सभी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा डिस्पोज ऑफ किए जाएंगे। 5 जनवरी को पंजाबी के नए एडिशन के डाटा को परिवर्तित किया जाएगा। 8 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Comments