सट्टा खाइवाली में एक अवैध शराब तस्करी में तीन व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए गए दो युवकों सहित कुल 6 आरोपियों को काबू किया।
BOL PANIPAT :31 जनवरी 2022, जूआ सट्टा खाईवाली, शराब की अवैध तस्करी सहित गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी। रविवार को सट्टा खाइवाली में एक, अवैध शराब तस्करी में तीन व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए गए दो युवकों सहित कुल 6 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली, शराब की अवैध तस्करी सहित गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान निरंतर कार्रवाही करते हुए जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने रविवार को सट्टा खाईवाली में एक, अवैध शराब तस्करी में तीन व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए गए दो युवकों सहित कुल 6 आरोपियों को काबू किया। शराब तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपियों 10 बोतल देसी शराब व 8लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। इसी प्रकार सट्टा खाईवाली में पकड़े गए आरोपी से सट्टे में दाव पर लगी 930 रूपए की नगदी व सटटे के नंबरो की पर्ची बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में एक्साईज एक्ट व गैम्बलिग एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।
सट्टा खाईवाली में :-
थाना चांदनी बाग की किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने रविवार सायँ गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर तुरंत दबिस देते हुए गोहाना रोड पदमा मेडिकल स्टोर के पास से वीरेंद्र पुत्र जतीराम निवासी खटीक बस्ती पानीपत को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे में दाव पर लगी 930 रूपए की नगदी व सट्टे के नंबरो की पर्ची बरामद हुई।
शराब तस्करी में :-
थाना मतलोडा पुलिस की टीम ने रविवार की साय गांव नैन में अड्डे के नजदीक से तरसपाल पुत्र रोशन लाल निवासी नैन को 10 बौतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना इसराना पुलिस की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव काकोदा में बलविंद्र पुत्र गुलजार के घर पर दंबिस देते हुए आरोपित बलिन्द्र को 4लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना इसराना पुलिस की दूसरी टीम ने गांव काकोदा से ही सुरजीत पुत्र काका सिंह को उसके घर से 4 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत थाना सैक्टर-13/17 पुलिस की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान नूरवाला अड्डे के नजदीक से शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर आरोपी अमित पुत्र राजेंद्र निवासी वधावाराम कॉलोनी व मनोज पुत्र सुखबीर निवासी विकाश नगर पानीपत को गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Comments